बैतूल: सिमोरी निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती
Betul, Betul | Jun 8, 2024 मामला बैतूल ब्लाक की सिमोरी का है।जहां शनिवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। मामले की जानकारी परिजनों को लगते ही परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया है। जहा उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।युवक का नाम गणेश धुर्वे बताया जा रहा है।