बैतूल: खेड़ी गांव के पास बाइक और बैल गाड़ी की हुई भिड़ंत में दो घायल, दोनों घायलों को ज़िला अस्पताल में किया गया भर्ती
Betul, Betul | Jun 7, 2024 घटना बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले खेड़ी गांव के पास की है।जहां शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक चलाक सामने से आ रही बैलगाड़ी से टकरा गया इस घटना में बाइक चालक अनिल और उसका बेटा अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया है। बताया जा रहा है की अनिल खेड़ी से अपनी मां और बेटे को लेकर सेलू ढाणा अपने गांव जा रहा था।