बैतूल: भरकावाड़ी गांव के तालाब में ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता का अभियान
Betul, Betul | Jun 6, 2024 बैतूल। गुरुवार को ग्राम पंचायत भरकावाड़ी में तालाब का स्वच्छता का अभियान ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि व्यक्तिगत प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण के अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है की वर्तमान में बढ़ती गर्मी का कहर सभी ने महसूस किया है। देश में लू की चपेट में आने से कई लोगों की जान चली गई है।