बैतूल: बोरगांव से दो दिनों से लापता युवक महुपाणी के जंगल में घायल मिला, ज़िला अस्पताल में किया गया भर्ती
Betul, Betul | Jun 7, 2024 मामला महुपानी के जंगल का है। जहां शुक्रवार को पुलिया के नीचे एक युवक घायल अवस्था में मिला था।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।बताया जा रहा है की घायल गणेश बुधवार को अपने गांव से हिवरखेड़ी अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकला था।लेकिन वो वहां नही पहुंच पाया।परिजनों ने जब उसकी खोजबीन की तो गणेश एक नाले की पुलिया में घायल अवस्था में मिला।