छत्तीसगढ़ में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन और पुराने राशन कार्ड में संशोधन की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। लोग अब Smart PDS 2.0 पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
करीब दो महीने से ऑनलाइन प्रक्रिया बंद थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
आवेदन में आधार, बैंक खाते की जानकारी, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार की फोटो और गैस कनेक्शन जैसी जानकारी/दस्तावेज मांगे जाएंगे।
परिवार के मुखिया की वैवाहिक स्थिति, शिक्षा और जाति के साथ-साथ परिवार के पास AC, TV या प्लॉट है या नहीं, इसकी जानकारी भी देनी होगी।
परिवार में किसी सदस्य को गंभीर बीमारी होने पर उसकी जानकारी भी देनी होगी।
दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद राशन कार्ड बनाने या संशोधन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
लेमिनेटेड दस्तावेजों की स्कैनिंग में कुछ लोगों को दिक्कत आ रही है, क्योंकि प्लास्टिक की परत के कारण स्कैनिंग मुश्किल होती है और लेमिनेशन हटाने पर दस्तावेज खराब होने का खतरा रहता है।
(Cg News, Chhattisgarh News, New Ration Card )