Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

इंटरनेट की दुनिया में मोबाइल कैसे इंसान घुस गया और पहले के भाई बहन कितने सदा भाव प्रेम से रहते हैं#ट्रेंडिंग#वायरल

Agar, Agar Malwa | Jul 28, 2025

MORE NEWS

राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने माँ बगलामुखी के दर्शन किये 
  
 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने बुधवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माँँ बगुलामुखी के दर्शन किये। राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने सपिरवार विधि-विधान से माता बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया।  
इस अवसर पर सीईओ जनपद नलखेड़ा, श्री अभिषेक यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
#agarmalwa
#Nalkheda

राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने माँ बगलामुखी के दर्शन किये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने बुधवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माँँ बगुलामुखी के दर्शन किये। राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने सपिरवार विधि-विधान से माता बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जनपद नलखेड़ा, श्री अभिषेक यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। #agarmalwa #Nalkheda

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविर आयोजित, 135 हितग्राहियों का पंजीयन

  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भारत सरकार की एडीप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत बुधवार को जनपद पंचायत सुसनेर के तत्वावधान में तहसील रोड स्थित आजीविका मिशन भवन में विशेष चिन्हांकन एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।
          शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीयन एवं चिन्हांकन की कार्यवाही की गई। शिविर में जिला चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
      सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शाखा प्रभारी श्री नीलेश झासिया ने बताया कि शिविर में 135 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। पात्र हितग्राहियों के लिए कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, कैलीपर सहित अन्य सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया। आवश्यकता अनुसार कुछ हितग्राहियों को कृत्रिम अंग भी प्रदान किए गए।
       सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री भारत विजयपुरिया ने बताया कि चिन्हांकित हितग्राहियों को आगामी चरण में आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
      शिविर में  नगर परिषद सोयत से श्री धीरज भावसार, पेंशन शाखा प्रभारी श्री अक्षय गुहाटिया, शिविर प्रभारी श्री रामलाल भैरवे, सामुदायिक संघटक श्री जगदीश परमार, श्री मुकेश माली, श्री आकिब खान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
#agarmalwa
#आगरमालवा

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविर आयोजित, 135 हितग्राहियों का पंजीयन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भारत सरकार की एडीप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत बुधवार को जनपद पंचायत सुसनेर के तत्वावधान में तहसील रोड स्थित आजीविका मिशन भवन में विशेष चिन्हांकन एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीयन एवं चिन्हांकन की कार्यवाही की गई। शिविर में जिला चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शाखा प्रभारी श्री नीलेश झासिया ने बताया कि शिविर में 135 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। पात्र हितग्राहियों के लिए कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, कैलीपर सहित अन्य सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया। आवश्यकता अनुसार कुछ हितग्राहियों को कृत्रिम अंग भी प्रदान किए गए। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री भारत विजयपुरिया ने बताया कि चिन्हांकित हितग्राहियों को आगामी चरण में आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। शिविर में नगर परिषद सोयत से श्री धीरज भावसार, पेंशन शाखा प्रभारी श्री अक्षय गुहाटिया, शिविर प्रभारी श्री रामलाल भैरवे, सामुदायिक संघटक श्री जगदीश परमार, श्री मुकेश माली, श्री आकिब खान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। #agarmalwa #आगरमालवा

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

पशुपालन विभाग की कार्यशाला आयोजित,

 विभागीय योजनाओं एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा वर्षा ऋतु में पशुओं को रोगों से बचाने हेतु टीकाकरण पर विशेष जोर

 पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला आगर-मालवा द्वारा मंगलवार को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयसीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में साईलेज निर्माण, गोरस एप, ऑनलाइन चारा प्लेटफॉर्म, लखपति गौपालक दीदी योजना, एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) नियंत्रण कार्यक्रम तथा एनएआईपी सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही इन योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कार्यशाला में जिले के समस्त पशु चिकित्सक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री, गौसेवक एवं प्रगतिशील पशुपालकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, पशुपालकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा तकनीकी गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एम.एल. जारोलिया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए पशुओं में होने वाले संक्रामक एवं वर्षाजन्य रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
डॉ. जारोलिया ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए समय पर टीकाकरण, संतुलित पोषण तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने का भी आह्वान किया।
कार्यशाला में डॉ. एम.जे. खान, डॉ. अरविंद महाजन एवं डॉ. आर.सी. पंवार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#agarmalwa
#आगरमालवा 
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@फ़ॉलोअर्स

पशुपालन विभाग की कार्यशाला आयोजित, विभागीय योजनाओं एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा वर्षा ऋतु में पशुओं को रोगों से बचाने हेतु टीकाकरण पर विशेष जोर पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला आगर-मालवा द्वारा मंगलवार को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयसीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साईलेज निर्माण, गोरस एप, ऑनलाइन चारा प्लेटफॉर्म, लखपति गौपालक दीदी योजना, एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) नियंत्रण कार्यक्रम तथा एनएआईपी सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही इन योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यशाला में जिले के समस्त पशु चिकित्सक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री, गौसेवक एवं प्रगतिशील पशुपालकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, पशुपालकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा तकनीकी गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एम.एल. जारोलिया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए पशुओं में होने वाले संक्रामक एवं वर्षाजन्य रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए। डॉ. जारोलिया ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए समय पर टीकाकरण, संतुलित पोषण तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने का भी आह्वान किया। कार्यशाला में डॉ. एम.जे. खान, डॉ. अरविंद महाजन एवं डॉ. आर.सी. पंवार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #agarmalwa #आगरमालवा Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh @फ़ॉलोअर्स

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्रीमती यादव 
---000----
जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न, पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राजीव गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सौरभ जैन सहित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
  कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा छूटे हुए हितग्राहियों को चिन्हित कर शीघ्र पंजीकृत किया जाए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य नियमित समन्वय स्थापित करने तथा संयुक्त समीक्षा बैठकों का आयोजन करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं पोषण स्तर की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण की रोकथाम एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का समय पर लाभ प्रदान करने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया।
  कलेक्टर ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, पोषण स्तर में सुधार लाने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित प्रयास करें, जिससे जिले के समग्र पोषण स्तर में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

---------------------------------------------------------------
जनसंपर्क आगर-मालवा व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
आगर-मालवा जिले की शासन की योजनाओं, उपलब्धियों, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं महत्वपूर्ण समाचारों की प्रमाणिक और त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए जनसंपर्क आगर-मालवा के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।
🔗 चैनल फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34

सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्रीमती यादव ---000---- जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न, पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राजीव गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सौरभ जैन सहित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा छूटे हुए हितग्राहियों को चिन्हित कर शीघ्र पंजीकृत किया जाए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य नियमित समन्वय स्थापित करने तथा संयुक्त समीक्षा बैठकों का आयोजन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं पोषण स्तर की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण की रोकथाम एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का समय पर लाभ प्रदान करने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। कलेक्टर ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, पोषण स्तर में सुधार लाने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित प्रयास करें, जिससे जिले के समग्र पोषण स्तर में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जा सके। --------------------------------------------------------------- जनसंपर्क आगर-मालवा व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें! आगर-मालवा जिले की शासन की योजनाओं, उपलब्धियों, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं महत्वपूर्ण समाचारों की प्रमाणिक और त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए जनसंपर्क आगर-मालवा के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें। 🔗 चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

जनसंपर्क विभाग, आगर-मालवा के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
जिले की शासन योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, महत्वपूर्ण समाचार,  जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रमाणिक जानकारी अब सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।
आज ही जनसंपर्क आगर-मालवा के आधिकारिक WhatsApp चैनल को फॉलो करें । 
लिंक – 

https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34

विश्वसनीय जानकारी • त्वरित अपडेट • आपके जिले की हर महत्वपूर्ण खबर

जनसंपर्क विभाग, आगर-मालवा के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें जिले की शासन योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, महत्वपूर्ण समाचार, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रमाणिक जानकारी अब सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें। आज ही जनसंपर्क आगर-मालवा के आधिकारिक WhatsApp चैनल को फॉलो करें । लिंक – https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34 विश्वसनीय जानकारी • त्वरित अपडेट • आपके जिले की हर महत्वपूर्ण खबर

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026