सैदपुर: दो भाइयों की इकलौती बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव टीनशेड में मिला, पीछे वीडियो कॉल चलने की चर्चा
खानपुर थानाक्षेत्र के चिलौना कलां गाँव में बुधवार की रात 20 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर की दूसरी मंजिल पर बने टीनशेड में गुड़िया चौहान का शव दुपट्टे पर मिला। वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता ज्ञानचंद चौहान, और मां सविता सहित अन्य सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।