परसवाड़ा: चांगोटोला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण दिया गया
चांगोटोला ग्राम पंचायत भवन में “जल गंगा संवर्धन” अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एफटीके (फील्ड टेस्टिंग किट) प्रशिक्षण आयोजित 14 मई की दोपहर में किया गया। प्रशिक्षण में चरेगांव और चांगोटोला सेक्टर की 61 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजरों ने भाग लिया। ब्लॉक समन्वयक श्रुति डहाटे ने कार्यकर्ताओं को पानी की गुणवत्ता जांच की विधियां सिखाईं।