सिरसागंज: औद्योगिक गलियारे के लिए किसानों की जमीन नहीं होगी अधिग्रहित, पर्यटन मंत्री के सुपुत्र अतुल प्रताप सिंह ने दिया आश्वासन
सिरसागंज क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त था गांव नगला पैज स्थित खप्पर वाले बाबा मंदिर पर आसपास के आधा दर्जन गांवों के किसान एकत्रित होकर अपनी कृषि भूमि के अधिग्रहण का विरोध जता रहे थे। मौके पर पहुंचे पर्यटन मंत्री के सुपुत्र अतुलप्रताप सिंह ने किसानों को भूमि अधिग्रहण न होने का आश्वासन दिया।