शिकोहाबाद: मक्खनपुर थाना पुलिस टीम ने बिल्टीगढ पुल के ऊपर से दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 32 भैंस के छोटे-बड़े बच्चे बरामद
थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने बुधवार सायं पांच बजे करीब थाना मक्खनपुर क्षेत्र बिल्टीगढ पुल के ऊपर से चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को एक पिकअप सहित गिरफ्तार कर लिया। पिक अप वाहन में भैंस के 32 छोटे बड़े बच्चे भी बरामद किये गये। उक्त अभियुक्तों को लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की गई।