हिमाचल डेंटल कॉलेज में नशा मुक्ति एवं स्वच्छ हवा अभियान की शपथ
Sundernagar Live 24×7
हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने तथा “स्वच्छ हवा, सुंदरनगर” अभियान के अंतर्गत स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वच्छ हवा के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अनिल सिंगला एवं डॉ. विकास जिंदल, प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह तथा उप-प्राचार्य डॉ. देवेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों, स्वच्छ हवा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया।
एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी द्वारा नामित ग्रीन एंबेसडर आकांक्षा शर्मा एवं नशा मुक्त अभियान एंबेसडर हरशदीप सिंह ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को दोनों अभियानों की शपथ दिलाई। कॉलेज परिवार ने नशे से दूर रहने, स्वच्छ हवा बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ से इन अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने और सुंदरनगर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं नशामुक्त शहर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Sundarnagar, Mandi | Aug 18, 2026