निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जिला कलेक्टर ने लक्ष्मणगढ़ पहुंचकर लिया मतदान व्यवस्थाओं का जायजा
निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान अलवर जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्तिका शुक्ला ने लक्ष्मणगढ़ पहुंचकर विभिन्न मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि जिले में सुबह 10 बजे तक करीब 29 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
District Collector & Magistrate - Alwar Alwar Police राजगढ़ समाचार
Rajgarh, Alwar | Sep 11, 2026