जांजगीर: डोंगा कोहरौद आंदोलन में अस्वस्थ ग्रामीणों से मिले कलेक्टर और एसपी, बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश
आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार,डोंगा कोहरौद में सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए दो ग्रामीणों से कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य और स्थिर है।