भभुआ: पानापुर में घर में सोते समय सर्पदंश से युवक हुआ बेहोश, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Bhabua, Kaimur | Oct 15, 2024 बीते सोमवार की रात 10:00 बजे पानापुर गांव में एक युवक सर्पदंश के कारण अचेत हो गया। आनन-फानन में अचेत युवक को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अचेत युवक का इलाज डॉक्टरों द्वारा मंगलवार की सुबह किया जा रहा है। अचेत युवक मोहनिया थाना क्षेत्र के पानापुर गांव का रहने वाला मेराज अंसारी बताया जाता है।