भभुआ: मुंडेश्वरी बाजार में ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर पर सवार युवक घायल
Bhabua, Kaimur | Oct 14, 2024 मुंडेश्वरी बाजार में ट्रैक्टर व ई रिक्शा की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर पर सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना सोमवार की दोपहर 12:00 की बताई जाती है। घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र पासी का पुत्र ललन पासी बताया गया है। घायल ने बताया कि मुंडेश्वरी बाजार से होकर जगदहवा डैम मूर्ति विसर्जन करने जा रहा था।