भभुआ: पटना के बधार में मवेशी को तालाब में नहलाने के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
Bhabua, Kaimur | Oct 15, 2024 बीते सोमवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे पटना गांव के बधार में मवेशी चराने गए व्यक्ति की मवेशी तालाब में नहलाने के दौरान तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई जिनकी उम्र 64 वर्ष बताई जाती है मृतक के शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम सोमवार की रात कराया गया घटना को लेकर भभुआ जीप सदस्य ने सदर अस्पताल में सरकार से मुआवजा की मांग की।