करछना: मामा भांजा पुलिस चौकी के पास जमीनी विवाद के दौरान फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के मामा भांजा पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया था। इसी बीच एक पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग की गई,जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। हालांकि मामले में पुलिस ने फायरिंग में शामिल कई लोगों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।