करछना: कौवा बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिले के अस्पताल में किया गया रेफर
करछना थाना क्षेत्र की कौवा बाजार के पास कोहडा़र वाया करछना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक कौधिंयारा क्षेत्र के बेलसारा गांव निवासी सोनू पुत्र राजेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया।