कुडू: सावन की तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी पर कुडू में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में पूजा-अर्चना को जुटे शिव भक्त
Kuru, Lohardaga | Aug 17, 2026 सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को कुडू प्रखंड क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अपराह्न लगभग 3 बजे तक विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही महिला, पुरुष, बुजुर्ग, युवा और बच्चे हाथों में पूजा सामग्री लेकर शिवालयों की ओर पहुंचते रहे।