कुचाई: जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने भुरकुंडा गांव में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताया दुख, दी सांत्वना
कुचाई प्रखंड अंतर्गत भुरकुंडा गांव में दो परिवारों में हुई मृत्यु की सूचना मिलने पर गुरुवार देर शाम जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदलाल गोप के पिता एवं लुबुराम गोप की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सोनाराम बोदरा ने दोनों शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति अपनी स