सासनी: गांव विघेपुर में सांप के काटने से महिला की मौत के बाद विधायक को प्रशासन ने गांव पहुंचकर परिजनों को दी 4 लाख सहायता राशि
Sasni, Hathras | Aug 9, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव विघेपुर मे 5 अगस्त को मीना देवी पत्नी सतीश चंद्र की सांप के काटने के बाद मौत हो गई थी। महिला की मौत की जानकारी प्रशासन को दी गई। महिला की मौत के बाद सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि को हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गांव पहुंचकर परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है।