सासनी: गांव बिजाहरी निवासी 17 वर्षीय किशोरी हुई लापता, पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
Sasni, Hathras | Aug 10, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बिजाहरी निवासी 17 वर्षीय किशोरी के लापता हो जाने पर पीड़ित परिजनों ने कोतवाली सासनी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली सासनी पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज कर ली है। कोतवाली सासनी पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज कर आगे की आवश्यक जांच शुरू कर दी है।