कुलपहाड़: मोहर्रम को लेकर कुलपहाड़ में पीस कमेटी की बैठक, ताजिया मार्गों का किया गया निरीक्षण
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ताजिया मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों से भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।