भोरे: लामीचौर डोमनपुर गांव में विद्युत विभाग की टीम ने 20 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे, जेई के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
भोरे प्रखंड क्षेत्र के दो गांव में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे विद्युत विभाग की टीम ने 20 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। विद्युत उपकेंद्र भोरे के जेई सुदीप कुमार के नेतृत्व में लामी चौर और दोमानपुर गांव में सुपरवाइजर मनीष कुमार मीटर रीडर धनंजय यादव मानव बल कमलेश यादव ने बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। इस क्रम में कुछ उपभोक्ताओं ने जमा भी किया।