भोरे: रानी मठ स्थित शिव मंदिर के पीछे मिला विशालकाय अजगर, लोगों में दहशत, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
भोरे थाना क्षेत्र के रानी मठ स्थित शिव मंदिर के पीछे एक विशालकाय अजगर के मिलने से अफरा तफरी मच गई। गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार सुबह पूजा अर्चना के समय ग्रामीणों ने मंदिर के पिछले वाले हिस्से में खेत की ओर करीब 10 से 20 फीट लंबा अजगर को देखा। हु देखते देखते वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।