भोरे: हुस्सेपुर टोला राजपुर में भूमि विवाद में महिला और बच्चों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर टोला राजपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मामले को लेकर पीड़ित महिला हुस्सेपुर टोला राजपुर निवासी सलीम मियां की पत्नी अज़बुन खातून ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कुल पांच लोगों को आरोपित किया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।