भरगामा: ग्रामीण क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राधा प्रसाद दास का निधन, क्षेत्र में शोक का माहौल
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राधा प्रसाद दास का बुधवार की रात करीब 11:30 बजे उनके निज आवास पर निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। बताया गया कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।