बीकानेर: डबल लाइन प्रोजेक्ट को लेकर कोटगेट पर सर्वे तेज, मौके पर पहुंचे रेलवे और बीडीए
बीकानेर में रेलवे के डबल लाइन प्रोजेक्ट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को रेलवे की टीम कोटगेट क्षेत्र पहुंची, जहां बीकानेर ईस्ट स्टेशन से लालगढ़ तक प्रस्तावित डबल लाइन को लेकर सर्वे किया गया। इस दौरान रेलवे के सीनियर इंजीनियर मौके पर मौजूद रहे और तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया। सर्वे में बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अधिकारी भी शामिल रहे, जिन्हों