कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित भुपियामऊ चौकी पर शनिवार शाम 6 बजे श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए विशेष हेल्प डेस्क शुरू की गई है। यहां श्रद्धालुओं को 24 घंटे सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल और आपातकालीन सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस ने यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।