जमुई: कल्याणपुर स्थित घर में सीढ़ी बनाने के दौरान छोटे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई को ईंट से मारकर किया घायल
Jamui, Jamui | Jul 23, 2025 शहर के कल्याणपुर स्थित घर में सीढ़ी बनाने के दौरान मंगलवार की रात 9:00 बजे अपनी पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई नंदलाल तांती ने बड़े भाई अरुण तांती को ईंट से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद अरुण तांती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।