जमुई: नवीनगर गांव में निजी जमीन पर सामान रखने से मना करने पर पड़ोसियों ने मां, पुत्र और पुत्री को मारकर किया घायल
Jamui, Jamui | Jul 23, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में निजी जमीन पर मस्छली का कार्टून रखने से मना करने पर मंगलवार की रात 9:00 बजे पड़ोसियों ने मुन्नी देवी और उनकी पुत्री प्रीति कुमारी व पुत्र राजेश कुमार की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है।