ऊंचाहार: पावरगंज सुमेरबाग मजरे रायपुर गांव में सांप काटने से किशोर की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पावरगंज सुमेरबाग मजरे रायपुर गाँव में गुरुवार की सुबह, गाँव निवासी प्रिंस घर के पास नित्यक्रिया के लिए गया था, इसी दौरान सांप काटने से उसकी हालत बिगड़ गई, जानकारी होने पर परिजनों ने उसे रोहनियां सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने पीएम को शव भेजा है।