हरिद्वार: नवरात्रि में कुट्टू के आटे में मिलावट रोकने के लिए बहादराबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापारियों के साथ की बैठक
मंगलवार शाम करीब 5 बजे बहादराबाद स्थित एक निजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापारियों के साथ बैठक की जिसमे नवरात्रि में कुट्टू के आटे में होने वाली मिलावट को रोकने के लिए व्यापारियों को निर्देश दिए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि पिछले नवरात्र में कुट्टू के सेवन से कई लोग बीमार पड़ गए थे, लिहाजा सभी व्यापारी सतर्क रहें।