धोरैया: बीडीओ के नेतृत्व में आचार संहिता के पालन हेतु प्रखंड के सरकारी ,सार्वजनिक एवं निजी भवनों पर लगे बैनर पोस्टर को हटाया गया
Dhuraiya, Banka | Mar 17, 2024 आचार संहिता लागू होने के बाद प्रखंड प्रशासन द्वारा विभिन्न जगहों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर को हटाने की कवायद जारी कर दी गई है।इसको लेकर रविवार को बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में बीपीआरओ आनंद भूषण द्वारा प्रखंड के विभिन्न सरकारी ,सार्वजनिक तथा निजी भवनों पर लगे करीब डेढ़ सौ की संख्या में वॉल पेंटिंग तथा बैनर पोस्टर को हटाया गया।