धोरैया: अस्सी गांव में छापामारी कर धोरैया पुलिस ने 100 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा बांका जेल
Dhuraiya, Banka | Mar 18, 2024 धोरैया पुलिस ने देशी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अस्सी गांव में छापामारी कर 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद करते हुए कारोबारी सियाराम पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।