धोरैया: नानन पैर गांव में आग लगने से पांच घर जलकर हुए राख, लाखों के नुकसान का अनुमान
Dhuraiya, Banka | Mar 18, 2024 धोरैया: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नानन पैर गांव में रविवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान थोड़ी सी लापरवाही गरीब परिवार के लिए महंगा साबित हो गया. आग लगने के वजह से गरीब परिवार के पांच घर जलकर राख हो गए. वहीं समाजसेवी विवेकानंद सिंह के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दिया गया. सूचना पाते ही मौके पर दमकल गाड़ी पहुंचकर आप पर काबू पाया गया.