धोरैया: प्रखंड के 16 स्कूल में बुनियादी साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन, 903 नवसाक्षर महिलाओं ने लिया भाग
Dhuraiya, Banka | Mar 17, 2024 महादलित दलित अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत प्रखंड के 16 स्कूल में रविवार को बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया .जिसमें 1120 लक्ष्य के विरुद्ध 903 नवसाक्षर महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया. जानकारी देते हुए केआरपी अभिषेक कुमार ने बताया कि इनमें महादलित 470 ,दलित 79 तथा अल्पसंख्यक अति पिछड़ा 354 नव साक्षर महिलाओं ने भाग लिया.