धोरैया: अठपहरा बालू घाट में पुलिस की छापामारी को देख बालू अनलोड कर भाग रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
Dhuraiya, Banka | Mar 18, 2024 अठपहरा बालू घाट में पुलिस की छापामारी को देख बालू अनलोड कर भाग रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि थाना के अवर निरीक्षक छोटू कुमार ने दलबल के सहयोग से बालू घाट पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस को देख कारोबारी बालू अनलोड कर भागने लगा। जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।