डिंडौरी: बजाग जनपद पंचायत सीईओ ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केंन्द्रो का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डिंडौरी कलेक्टर के निर्देश एवं बजाग एसडीएम के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सीईओ सचिन अग्रवाल एवं एबीएफ नीति आयोग के डॉ विकास जैन ने आंगनबाड़ी केंद्र विद्यालय स्वास्थ्य केंन्द्रो का गुरुवार शाम 4:00 निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दरअसल सीईओ ने पोषण आहार, सीखने की गतिविधियां, शिक्षण व्यवस्था, दवाओ, साफ सफाई की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।