बीरपुर: राजू रंजन कुमार होंगे वीरपुर थाना के नए थानाध्यक्ष
वीरपुर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में राजू रंजन कुमार की पदस्थापना की गई है। सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे जानकारी के अनुसार बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष के आदेश पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे निलंबित थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का स्थान लेंगे। राजू रंजन कुमार पूर्व में बलिया थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित थे।