जींद: जींद कैथल रोड पर कंडेला गांव के पास पेड़ से टकराया कैंटर, 11 महिला व 5 पुरुष घायल
Jind, Jind | Apr 10, 2024 कंडेला गांव के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। कैंटर में सवार 11 महिला व पांच पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की सहायता से नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।