जींद: डीआरडीए के सभागार में एडीसी कम जुलाना क्षेत्र के सहायक रिटर्निग अधिकारी ने चुनाव की तैयारी को लेकर ली बैठक
चुनाव सम्बन्धी सभी तैयारियों को पूरा करने के लिए मंगलवार को डीआरडीए के सभागार में एडीसी कम जुलाना क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी डा0 हरीश वशिष्ठ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हांेने जुलाना के बी०एल०ओ० (बूथ लेवल ऑफिसर) को निर्देश दिए कि वे ऐप के माध्यम से 26 अप्रैल 2024 तक फार्म नं0 6 भरना सुनिश्चित करेगें।