जींद: भिवानी रोड फाटक के पास 5 अप्रैल की सायं को ट्रेन की चपेट में आए युवक के शव की हुई पहचान
भिवानी रोड फाटक के पास पांच अप्रैल को ट्रेन की चपेट में आए युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बिहार के जिला मधेपुरा शहर के कोले चौक निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद नसीम के तौर पर हुई है। मृतक काम की तलाश में सप्ताह पहले जींद अपने साला के पास आया था। जीआरपी ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।