जींद: उम्मीदवार के खाते में जुड़ेगा बल्क एसएमएस का खर्च -जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में प्रचार के दौरान उम्मीदवार द्वारा थोक में भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्च भी संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। प्रचार अवधि के दौरान वैकल्पिक निर्वाचन के प्रचार के लिए बल्क (थोक) में भेजे गए एसएमएस की जानकारी जिला प्रशासन को मिलने पर चुनाव प्रचार में खर्च जोड़ा जाएगा।