नलखेड़ा: लालूखेड़ी में टोल कर्मी के साथ ₹1.40 लाख की लूट का मामला, नलखेड़ा पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
मंगलवार को लालूखेड़ी में पगारिया टोल प्लाजा के कर्मचारी श्यामसिंह से ₹1 लाख 40 हजार की लूट की वारदात को कुछ लोगो ने चाकू से हमला कर अंजाम दिया था इसको लेकर नलखेड़ा पुलिस ने आज प्रकरण दर्ज कर लिया है पुलिस द्वारा कुछ लोगो से पूछताछ भी की जा रही है। इस घटना में जो राशि चोरी हुई है वह टोल प्लाजा की सिल्लक थी जिसको श्याम सिंह नलखेड़ा की बैंक में जमा करने जा रहा था।