नलखेड़ा: आम्बादेव में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल, आगर जिला अस्पताल किया गया रैफर
समीपस्थ ग्राम आम्बादेव में 35 वर्षीय थानसिह बाइक चलाते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए जिन्हें 108 एम्बुलेंस व परिजनों के द्वारा पुराना बस स्टेंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया यहा पर डॉक्टर सुयश भारद्वाज के द्वारा घायल का प्राथमिक इलाज कर उसे आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। इस घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग द्वारा थाने पर भी दी गई है।