नलखेड़ा: पूर्व मंत्री व NCP के सांसद प्रफुल्ल पटेल पहुंचे नलखेड़ा, विश्व शांति की कामना को लेकर की मां बग्लामुखी की विशेष पूजा
मंगलवार को NCP सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री-नागरिक उड्डयन एवं भारी उद्योग, प्रफुल्ल पटेल नलखेड़ा पहुंचे। उन्होंने यहा पर विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मन्दिर पहुंचकर विश्व शांति की मंगल कामनाओं के साथ गर्भगृह में मातारानी की विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत भी किया गया सुरक्षा को लेकर प्रशासन मोजूद रहा।