नलखेड़ा: पुलिस द्वारा नलखेड़ा में दो ज़िला बदर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस थानों में स्थाई, गिरफ्तार वारंटियों की धरपकड और गुण्डा, बदमाशों की आकस्मिक चैकिंग की कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए। नलखेड़ा पुलिस द्वारा भी अपराधियों की धर पकड़ के साथ चेकिंग की गई। इस दौरान दो जिला बदर आरोपी जयनारायण उर्फ बड़ा जैन पिता मानसिंह गुर्जर एवं लेखराज पिता रामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया।