नलखेड़ा: ग्राम बराई में शोभायात्रा निकालकर जल गंगा संवर्धन अभियान का किया गया समापन, घाट पर की गई पूजा-अर्चना
जल संरक्षण को लेकर शासन के द्वारा 5 जून से शुरू किए जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन आज ग्राम बराई में हुआ यहाँ पर ग्राम पंचायत के द्वारा ग्रामीणो के सहयोग से शोभायात्रा निकाली गई। जिसका समापन वाराही माता मंदिर में किया गया यहा पर मन्दिर के समीप स्थित घाट पर जनपद CEO राजेश कुमार शाक्य के द्वारा क्षेत्रवासियों की खुशहाली व अच्छी वर्षा की कामना हेतु पूजा की गई।