जमुई: कस्तूरबा विद्यालय ख़ैरा की छात्रा गिरकर बेहोश हुई, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 25, 2025 कस्तूरबा विद्यालय ख़ैरा की एक छात्र शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे गिरकर अचानक बेहोश हो गई। उसके बाद विद्यालय कर्मियों द्वारा आनन- फानन में छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजन को इसकी जानकारी दी गई। छात्रा की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के डोमामड़हर गांव निवासी प्रेम यादव की पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है।